सपा नेता की बेटी को बंधक बनाकर दुष्कर्म का प्रयास
मेरठ: समाजवादी पार्टी के एक नेता की 14 वर्षीय बेटी को मकान में बंधक बनाकर गुरुवार दोपहर दुष्कर्म का
मेरठ: समाजवादी पार्टी के एक नेता की 14 वर्षीय बेटी को मकान में बंधक बनाकर गुरुवार दोपहर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। इस प्रकरण में दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को नामजद किया गया है।
लिसाड़ी गेट निवासी सपा नेता की 14 वर्षीय बेटी नौवीं कक्षा की छात्रा है। शुक्रवार दोपहर वह स्कूल से घर लौट रही थी। इस बीच मोहल्ले की दो महिलाएं बहाने से किशोरी को अपने घर ले गई। वहां पहले से ही पांच युवक आमिर, जाकिर, शाहबाज, फिरोज और आशू मौजूद थे। आरोप है कि युवकों ने तमंचे के बल पर बंधक बनाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर शराबा सुनकर पड़ोसियों को भनक लग गई और उन्होंने किशोरी को बंधनमुक्त कराया। किशोरी के परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने घर पहुंचकर हंगामा कर दिया। पीड़िता के पिता ने इस मामले में दोनों महिलाओं को नामजद कराते हुए कुल सात आरोपियों के खिलाफ समर गार्डन चौकी पर तहरीर दी। इसके बाद पीड़ित पक्ष घर लौट आया। सपा नेता का आरोप है कि चौकी पर तैनात एक सिपाही ने आरोपियों से मिलीभगत के बाद तहरीर गायब कर दी। शाम करीब चार बजे जब तहरीर के बारे में जानकारी की गई तो वह नहीं मिली। मामले में सपा नेता आदिल चौधरी से शिकायत की गई। थाना प्रभारी लिसाड़ी गेट रवेंद्र यादव को आदिल चौधरी ने फोन किया और मुकदमा दर्ज कराने को कहा। हालांकि देरशाम तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
इन्होंने कहा..
मामला संज्ञान में आया है। पीड़िता के परिजनों ने जो भी तहरीर दी है, उस पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
-विनीत भटनागर, सीओ कोतवाली।