Move to Jagran APP

भाजपा के दो गुटों में टकराव, एक गुट ने लगाया जाम

मेरठ : भाजपा के दो खेमों के बीच टकराव शुरू हो गया है। एक खेमा महानगर अध्यक्ष का है तो दूसरा खेमा भाज

By Edited By: Published: Fri, 09 Oct 2015 01:21 AM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2015 01:21 AM (IST)
भाजपा के दो गुटों में टकराव, एक गुट ने लगाया जाम

मेरठ : भाजपा के दो खेमों के बीच टकराव शुरू हो गया है। एक खेमा महानगर अध्यक्ष का है तो दूसरा खेमा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खेमे का करीबी बताया जा रहा है। बीते सोमवार को मोहनपुरी नाले के पास भाजपा कार्यकर्ता पर फाय¨रग प्रकरण में भाजपा महानगर अध्यक्ष ने सिविल लाइन थाने में प्रदर्शन कर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। वहीं आरोपी पक्ष का बहनोई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नजदीक बताया जाता है। गुरुवार को बुढ़ाना गेट पर रिपोर्ट दर्ज कराने वाले भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर जाम लगाया।

loksabha election banner

दरअसल, मोहनपुरी निवासी भाजपा कार्यकर्ता विनय वाल्मीकि पर बीते सोमवार देर रात को मोहनपुरी पुलिया के पास फाय¨रग हो गई थी। रिपोर्ट दर्ज कराने को भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज के नेतृत्व में सिविल लाइन थाने में प्रदर्शन किया गया, जिसके बाद बुढ़ाना गेट निवासी हनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। सूत्रों की मानें तो हनी का बहनोई मनीष मुद्गल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नजदीक हैं। राजनीतिक आधार पर इसी वजह से शहर भाजपा पदाधिकारी हनी पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। गुरुवार को मनीष के साथियों ने हनी पर रिपोर्ट दर्ज कराने वाले भाजपाइयों के खिलाफ बुढ़ाना गेट पर पुतला फूंका। मौके पर पहुंचे कोतवाली के एसआइ हेम सिंह ने युवकों को समझाकर जाम खुलवाया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन इकबाल अहमद कलीम ने कहा कि जांच के बाद ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी।

इन्होंने कहा

ये महानगर ईकाई का मसला है। न तो प्रकरण मेरे संज्ञान में है और न मेरे कार्यक्षेत्र में।

-लक्ष्मी कांत वाजपेयी,प्रदेश अध्यक्ष भाजपा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.