Move to Jagran APP

रजवाहे में मिली एनजीओ संचालिका की लाश

कंकरखेड़ा (मेरठ) : करनाल हाईवे स्थित जंगेठी रजवाहे के किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बड़ी स

By Edited By: Published: Sun, 04 Oct 2015 01:42 AM (IST)Updated: Sun, 04 Oct 2015 01:42 AM (IST)
रजवाहे में मिली एनजीओ संचालिका की लाश

कंकरखेड़ा (मेरठ) : करनाल हाईवे स्थित जंगेठी रजवाहे के किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। अंदेशा है कि महिला को दुष्कर्म के बाद गला दबाकर मारा गया है। मृतका के गले में चुन्नी बंधी थी। देर शाम मृतका की शिनाख्त सरधना निवासी पूनम चौहान के रूप में हुई है।

loksabha election banner

करनाल हाईवे के निकट जंगेठी रजवाहे में शनिवार सुबह करीब दस बजे एक महिला का शव दिखा। खेतों पर चारा लेने जा रहे किसानों ने देखा तो खबर पूरे इलाके में फैल गई। शव की सूचना मिलते ही भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया। देर रात महिला के शव की शिनाख्त सरधना के कहारयान निवासी पूनम चौहान पत्नी राधेश्याम के रूप में हुई। महिला आस्था सेवा युवा समिति के नाम से संस्था चलाती थीं। पूनम 1 अक्टूबर को घर से बच्चों को डांस व पें¨टग सिखाने की बात कहकर मेरठ गई थीं। राधेश्याम सरधना में उर्जा विभाग में हैं। देर शाम तक जब पूनम घर नहीं पहुंची तो फोन पर संपर्क किया। लेकिन पूनम का मोबाइल बंद आया। इसके बाद उसको काफी तलाशा गया। लेकिन पता नहीं चल सका। पूनम की पुत्री हंसिनी और पुत्र विष्णु का रोकर बुरा हाल है। पूनम के शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद हत्या करके उसके शव को रजवाहे के किनारे फेंक दिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.