गोवंशीय पशुओं के कटान पर हंगामा, जाम
सरूरपुर (मेरठ) : थाना क्षेत्र के गांव देवली खेड़ा उर्फ जैनपुर में शनिवार को फिजा खराब होते-होते बची।
सरूरपुर (मेरठ) : थाना क्षेत्र के गांव देवली खेड़ा उर्फ जैनपुर में शनिवार को फिजा खराब होते-होते बची। संप्रदाय विशेष के लोगों के आधा दर्जन गोवंशीय पशुओं के काटने पर ¨हदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। उन्होंने दबाए गए अवशेष को मेरठ-करनाल हाईवे पर अवशेष रखकर जाम लगा दिया। जैनपुर में ¨हदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के वाहनों पर पथराव भी किया गया। जाम लगाए कार्यकर्ताओं ने सरूरपुर थाने के सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने और आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग की तो पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने पांच दिन में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
करनावल व सरूरपुर निवासी युवकों ने बताया कि शनिवार दोपहर सरूरपुर थाने से एक किमी दूर देवली खेड़ा उर्फ जैनपुर के बाहरी छोर पर असलम के गन्ने के खेत में गोकशी की जानकारी मिली। इस पर गोरक्षा संकल्प यात्रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार तेवतिया कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और खेत में दबाए गए गोवंशीय पशुओं के अवशेष निकाले। इस दौरान जैनपुर गांव से निकलकर दो दर्जन लोगों ने कार्यकर्ताओं के वाहनों पर पथराव किया। किसी तरह कार्यकर्ता यहां से निकले। इसके बाद अवशेष भूनी चौराहे पर रखकर मेरठ-करनाल हाईवे पर जाम लगा दिया और सरूरपुर थाने के सभी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने और आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग करने लगे। जानकारी पर सरूरपुर, सरधना, जानी व रोहटा थानों की पुलिस के साथ एसडीएम सरधना ब्रजभान सिंह राठौर, सीओ दौराला डा. अरविंद कुमार व सीओ सदर देहात शिवचरण कुमार मौके पर पहुंचे। बता दें सीओ सरधना बाहर गए थे। उन्होंने जाम लगाए लोगों की मांगें मानने का वादा करते हुए पथराव करने वाले आरोपियों को पहचान कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सीओ दौराला डा. अरविंद कुमार ने बताया कि जांच इंस्पेक्टर सरधना मेहर सिंह को सौंपी गई है और पांच दिन में आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश उन्हें दिया गया है। इस पर भीड़ शांत हो गई। भाजपा नेता सुनील भराला, बजरंग दल के राजकुमार डूंगर, बलराज डूंगर, मिलन सोम, राजीव वर्मा, कन्नूमल जैन, उपदेश राणा, शिवम पूनिया, शक्ति डागर, डा. ओमेंद्र दहिया, सतेंद्र कुमार व अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण
सरूरपुर : गोरक्षा संकल्प यात्रा की झांकी में लगे डीजे से जैनपुर में गोवंशीय पशु के कटान की जानकारी देकर भीड़ जुटाई गई। इस दौरान आसपास के दर्जनों गावों के लोग बड़ी संख्या में भूनी चौराहे पर पहुंचकर जाम लगाया। कृष्ण जन्माष्टमी पर गोवंशीय पशुओं के कटान से क्षेत्र में उबाल आ गया।
'बाहरी लोगों का काम'
सरूरपुर : जिस जैनपुर गांव में गोवंशीय पशुओं का कटान किया गया वह जिला पंचायत के वार्ड 11 की सदस्य नूसरत बानो की ससुराल है। जैनपुर पहुंचकर नूसरत बानो ने पुलिस को आश्वस्त किया कि यह काम बाहरी लोगों का है।
फा टो परिचय
- ज नपुर के जंगल में खेत में दबाए अवशेष निकालते ¨हदू संगठनों के कार्यकर्ता।
- मौके पर पड़े गोवंश के अवशेष
- मेरठ-करनाल हाइवे पर जाम लगाकर हंगामा करते ¨हदू संगठनों के कार्यकर्ता।
- जाम लगाते लोगों को समझाते अधिकारीगण।
फोटो : मेरठ करनाल हाइवे पर जाम लगाते ग्रामीणों को समझाते सीओ दौराला डा. अरविंद कुमार व एसडीएम सरधना