सपा जैसी लुटेरी सरकार नहीं देखी : अजित ¨सह
मेरठ : राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि अपने राजनैतिक जीवन में उन्होंने प्रदेश की सपा
मेरठ : राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि अपने राजनैतिक जीवन में उन्होंने प्रदेश की सपा जैसी बेईमान और लुटेरी सरकार नहीं देखी। आरोप लगाया कि मुलायम को केवल तीन जनपदों के विकास से सरोकार है। पूरा प्रदेश चाहे गर्त में चला जाए। अजीत ने जानकारी दी कि प्रदेश में रालोद अकेले चुनाव लड़ेगा। जून 2016 तक सभी उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे।
गुरुवार को बाइपास स्थित केशव माधव गार्डन में आयोजित किसान मजदूर सम्मेलन में चौधरी अजीत ¨सह ने अबकी बार रालोद सरकार का नारा देते हुए अकेले ही विधानसभा चुनाव लड़ने की हुंकार भरी। अपने भाषण में अजीत सिंह ने केंद्र और प्रदेश की सरकारों पर जमकर कटाक्ष किए। प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भर्ती के नाम पर नौजवानों से उगाही की जा रही है। गरीबों के बच्चे कुंठा का शिकार हो रहे हैं, लेकिन प्रदेश की सपा सरकार लूटखसोट में लगी है। यादव ¨सह जैसे भ्रष्ट अफसरों को सीबीआइ जांच से बचाने के लिए मुलायम ¨सह सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करने जा रहे हैं। मुलायम परिवार के 22 लोग पूरे प्रदेश पर हुकूमत चला रहे हैं। अजीत सिंह ने केंद्र सरकार पर भी आमजन विशेष रूप से युवाओं की भावनाओं से खेलने का आरोप लगाया और भाजपा को भारतीय जुमला पार्टी का खिताब दिया। उन्होंने कहा कि नए भूमि अधिग्रहण कानून के बहाने किसानों की भूमि हड़पने की साजिश कामयाब नहीं होने दी जाएगी। राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, युवा रालोद अध्यक्ष चंदन ¨सह, प्रदेश महासचिव राजेंद्र चिकारा ने विचार रखे। अध्यक्षता अब्दुल वहीद कुरैशी और संचालन जिलाध्यक्ष यशवीर ¨सह ने किया। मुकेश जैन, चक्रपाणि यादव, वेस्ट यूपी अध्यक्ष मुंशी राम पाल ¨सह, महासचिव डा. राजकुमार सांगवान, सुनील रोहटा, जिलाध्यक्ष यशवीर ¨सह, बिद्दी चैयरमैन गाजियाबाद, अनीस कुरैशी, नरेंद्र खजूरी, एनुद्दीनशाह, नरेश नंगला, इंद्रपाल ¨सह, गौरव जिटौली आदि मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन दो मिनट का मौन रखे उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
हरित प्रदेश को छेड़ा जाएगा आंदोलन
अजीत सिंह ने बताया कि प्रदेश पुनर्गठन के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जाएगा। इसके तहत वेस्ट यूपी में हरित प्रदेश समेत पूरी यूपी को 4 भागों में बांटने को लेकर आंदोलन छेड़ा जाएगा। किसान मजदूर सम्मेलन में गेजा निवासी अमान उल्ला खां ने यूपी के विभाजन से संबधित हस्त निíमत मानचित्र भेंट किया। उन्होंने कहा कि ऐसे सम्मेलन गोरखपुर और बुंदेलखंड में भी किए जाएंगे।