Move to Jagran APP

मंत्री तक पहुंची लोगो के इस्तेमाल की आंच

मेरठ : उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती, रेलवे भर्ती सहित अन्य राज्यस्तरीय और केंद्रीय भर्ती की तैयारी के ल

By Edited By: Published: Mon, 06 Jul 2015 01:51 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2015 01:51 AM (IST)
मंत्री तक पहुंची लोगो  के इस्तेमाल की आंच

मेरठ : उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती, रेलवे भर्ती सहित अन्य राज्यस्तरीय और केंद्रीय भर्ती की तैयारी के लिए प्रकाशित किताबों पर सरकारी लोगो के इस्तेमाल का मामला शांत नहीं हुआ है। लोगो का इस्तेमाल करने वाले विद्या प्रकाशन का पुतला रविवार को छात्रों के एक समूह ने फूंककर आक्रोश जताया। वहीं, दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री आजम खां से लिखित शिकायत भी की गई। मंत्री ने मामले की उच्चस्तरीय जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

loksabha election banner

दरअसल, विद्या प्रकाशन मंदिर की पुस्तकों पर लंबे समय से सरकारी लोगो का इस्तेमाल किया जा रहा है। लेखपाल भर्ती परीक्षा के मद्देनजर विद्या प्रकाशन ने कई किताबें प्रकाशित की थीं, जिन पर उत्तर प्रदेश सरकार का अधिकृत लोगो अंकित कर परीक्षार्थियों को गुमराह किया गया। उक्त किताबों को सरकारी स्तर पर अधिकृत समझकर उनकी खरीद की गई। इस मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक ने एफआइआर दर्ज कराई थी। जिला प्रशासन ने भी मामले पर संज्ञान लिया है। बहरहाल, प्रकाशन स्तर पर इसे तकनीकी गलती बताया गया है।

विद्या प्रकाशन ने ना केवल लेखपाल भर्ती बल्कि केंद्र सरकार की कई नौकरियों के लिए समय-समय पर प्रकाशित किताबों में सरकारी लोगो का इस्तेमाल किया। गुमराह करके करोड़ों कमाने वाले प्रकाशन के खिलाफ रविवार को छात्र-अभिभावक संघ ने पुतला फूंककर नाराजगी जाहिर की। साथ ही कैबिनेट मंत्री आजम खां को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। मंत्री ने इस मामले को मुख्य सचिव के संज्ञान में लाकर उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.