'कोर्ट के आदेश पर कोई टिप्पणी नहीं करनी'
मेरठ : कोर्ट द्वारा अंजू और प्रियंका को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। इसके बाद प्रियंका से बात की ग
मेरठ : कोर्ट द्वारा अंजू और प्रियंका को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। इसके बाद प्रियंका से बात की गई तो उसने कहा कि कोर्ट के आदेश पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है। हमें फंसाया गया है। हाईकोर्ट में न्याय और जमानत के लिए अर्जी देंगे।
हैदराबाद में है गौरव
प्रियंका का भाई गौरव वर्तमान में हैदराबाद की एक आइटी कंपनी में इंजीनियर है। वह काफी समय से बाहर है। गुरुवार को भी मेरठ नहीं आया। कोर्ट के आदेश के बारे में वादी पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले प्रियंका के मौसा एमएस सांगवान ने फोन पर गौरव को जानकारी दी। इस दौरान गौरव ने कहा कि वह उस घटना को याद नहीं करना चाहता, जिसने पूरा घर उजाड़ दिया। एमएस सांगवान ने बताया कि कोर्ट के निर्णय से उन्हें न्याय मिला है।
अंजू और प्रियंका, तब और अब
कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई के दौरान पहुंची अंजू और प्रियंका काफी बदली-बदली दिख रही थीं। अंजू और प्रियंका की पुरानी तस्वीरें देखें तो आज दोनों में काफी बदलाव आ चुका है। वर्तमान में अंजू का बीमारी के कारण काफी वजन घट चुका है।
ये बोले अंजू व प्रियंका के वकील
अंजू और प्रियंका की ओर से अधिवक्ता विजय चौधरी और छोटे लाल बंसल केस की पैरवी कर रहे थे। अधिवक्ता विजय चौधरी ने कहा कि उन्होंने कोर्ट में बचाव पक्ष की ओर से जो सीडी दाखिल की, उसे नहीं देखा गया। वे हाईकोर्ट में अपील करेंगे।
जेल में चलाई थी पाठशाला
पिछली बार जब अंजू और प्रियंका मेरठ जेल गई थी तो दोनों ने जेल में ही पाठशाला चलाई थी। दोनों ने मिलकर जेल में बंद महिलाओं को पढ़ाना शुरू किया।