रेल अफसरों ने झाडू लगाकर किया यात्रियों को जागरूक
मेरठ : सिटी स्टेशन पर गुरुवार को रेल अफसरों की टीम हाथों में झाड़ू लेकर उतरी। उन्होंने स्टेशन परिसर,
मेरठ : सिटी स्टेशन पर गुरुवार को रेल अफसरों की टीम हाथों में झाड़ू लेकर उतरी। उन्होंने स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म व सर्कुलेटिंग एरिया में झाडू लगाकर रेल यात्रियों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया। इस दौरान स्वच्छता का निरीक्षण भी किया गया।
सुबह दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस से वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अनुराग त्रिपाठी अफसरों की टीम संग सिटी स्टेशन पहुंचे। यहां सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर त्रिपाठी ने सुधार के निर्देश दिए। रेल यात्रियों से परिचर्चा कर उन्हें स्वच्छता के लिए जागरुक किया गया। कूड़े को कूड़ेदान में डालने, स्टेशन को गंदा न करने, यहां-तहां न थूकने, पेयजल को बर्बाद न करने आदि को कहा गया।
अनुराग त्रिपाठी ने पर्यवेक्षकों व कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था व सुचारू रूप से काम के निर्देश दिए। इस दौरान सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी त्रिपाठी, स.म.इंजी. जेपी सिंह, वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी डा. ललित कुमार, हित निरीक्षक अजेंद्र सिंह, कोचिंग डिपो अधिकारी टीपी सिंह, सीएमआई आर.एन. प्रसाद, सीएचआइ एम.ए. खान, विजय शर्मा, के.सी. शर्मा, अशोक शर्मा व सभी विभागों के पर्यवेक्षक मौजूद रहे। हित अधिकारी अजेंद्र सिंह ने बताया कि 26 मई से 9 जून तक 'रेल यात्री उपभोक्ता पखवाड़ा मनाया' जा रहा है।