दहेज की खातिर विवाहिता को मार डाला
मेरठ : लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की आशियाना कालोनी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गयी
मेरठ : लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की आशियाना कालोनी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गयी। ससुरालियों की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का पति समेत तीन आरोपियों पर मुकदमा लिख लिया है।
सरधना के सराय अफगान मोहल्ला निवासी रशीद अहमद ने अपनी बेटी नसरीन का निकाह करीब डेढ़ साल पहले आशियाना कालोनी के जाहिद के साथ किया था। तीन दिन पहले अपने छह माह के बेटे अयान के साथ नसरीन ससुराल आई थी। इसके बाद से पति-पत्नी में विवाद चला। नसरीन ने शनिवार रात को अपने मायके वालों को बताया भी था। रविवार सुबह नसरीन अपने घर में मृत मिली। खबर पर मृतका के परिजन आशियाना कालोनी पहुंचे और जहर देकर हत्या करने का पति समेत ससुरालियों पर आरोप लगाया। हंगामा खड़ा हो गया और लिसाड़ी गेट पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मृतका के पति जाहिद को हिरासत में ले लिया और फारेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार की मौजूदगी में शव और घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के पति जाहिद, ननद ताहिरा व ननदोई गयासुद्दीन के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। उधर,
मृतका की बहन सईदा और साजिदा ने आरोप लगाया कि आशियाना कालोनी में ही रहने वाले एक रिश्तेदार की बेटी के साथ जाहिद के अवैध संबंध हैं। इस बात का नसरीन विरोध कर रही थी। जाहिद ने नसरीन को हत्या की धमकी दी थी। लिसाड़ी गेट थाना के एसओ रवेंद्र ने कहा कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ं