पुलिस ने रोकी भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा
भावनपुर (मेरठ) : गंगासागर कालोनी से शनिवार को भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा निकालने की तैयारी कर रहे इ
भावनपुर (मेरठ) : गंगासागर कालोनी से शनिवार को भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा निकालने की तैयारी कर रहे इस्कान ग्रुप के सदस्यों व अनुयायियों को पुलिस ने अनुमति के अभाव में करीब साढ़े तीन घंटे तक रोके रखा। इस दौरान आयोजकों व पुलिस के बीच जमकर तकरार भी हुई। इसी क्रम में औपचारिकता पूरी करने के बाद धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई।
गंगासागर कालोनी के ए-ब्लाक से इस्कान विस्तार केंद्र मेरठ के तत्वावधान में भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा निकालने की तैयारी चल रही थी। आयोजक हर्ष थापर और रमेश चंद गुप्ता ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे के करीब शोभायात्रा में शामिल भगवान जगन्नाथ, बलदेव व सुभद्रा आदि की झांकियां सजाई जा रहीं थीं। इसी बीच कंट्रोल रूम की सूचना पर भावनपुर थाने के दारोगा विशम्भर दयाल गंगवार कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और आयोजकों से शोभायात्रा निकालने की लिखित अनुमति दिखाने को कहा। अनुमति उपलब्ध नहीं कराने पर दारोगा ने शोभायात्रा निकालने से स्पष्ट मना कर दिया। इस पर आयोजक व अनुयायी भड़क उठे। काफी देर तक मामले को लेकर बहस होती रही।
इसी बीच ¨हदू संगठन के कार्यकर्ता अंकित बंसल, अभिषेक मौर्या, अनुज, गगन, रजत सिद्धार्थ व विकास आदि भी आयोजन स्थल पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।
कालोनी के बाशिंदों ने पुलिस अफसरों से मामले की शिकायत की। इसी क्रम में आयोजकों ने लिखित अनुमति पत्र दारोगा को सौंपा। इसी क्रम में करीब साढ़े तीन घंटे बाद पुलिस की मौजूदगी में शोभायात्रा आरंभ हुई।
विदेशी मेहमानों के सामने हुई फजीहत
इस्कान ग्रुप के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्थानीय श्रद्धालुओं के अलावा वृंदावन, दिल्ली, मथुरा व विशेष तौर पर विदेश से मेहमान आए थे। निर्धारित समय से साढ़े तीन घंटे बाद आरंभ की गई शोभायात्रा और पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर विदेशी मेहमान खासे खफा नजर आए।
श्रीराधा-कृष्ण को कराया नौका विहार
गंगासागर कालोनी से आरंभ हुई भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा आइआइएमटी कालेज प्रांगण पहुंची। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर नृत्य किया। इसी क्रम में श्रीराधा-कृष्ण को नौका विहार कराया गया। राधा-गार्डन में शोभायात्रा संपन्न हो गई। जयगोपाल, अशोक राघव व पंकज शर्मा आदि का सहयोग रहा।