बच्चों के डांस और फिल्मी तरानों पर झूमे लोग
मेरठ : नौचंदी पटेल मंडप में शुक्रवार को संगीत संध्या में खूब रंग जमा। फिल्मी तरानों की गायकों ने तान
मेरठ : नौचंदी पटेल मंडप में शुक्रवार को संगीत संध्या में खूब रंग जमा। फिल्मी तरानों की गायकों ने तान छेड़ी तो लोग सुरों की धारा में बहने लगे। बच्चों की ओर से प्रस्तुत किए गए डांस ने सभी का मन मोहा। देर रात तक लोग मस्ती की खुमारी में डूबे रहे।
पटेल मंडप में शुक्रवार को शहजाद खान एस.एस. म्युजिकल की ओर से संगीत संध्या का आयोजन हुआ। गायकों ने मुकेश, किशोर कुमार, मो. रफी, उदित नारायण आदि के गानों को अपनी आवाज दी। इरशाद पठान ने 'क्या खूब लगती हो..' से समां बांधा। बॉबी राज ने 'एक हसीना थी, एक दीवाना था..' आदि गीतों से समां बांधा। रात में शुरू हुई सुरों की महफिल देर रात तक सजी रही। एक से बढ़कर एक गीतों ने लोगों को देर रात तक झुमाया। ए.आर. डांस एकेडमी के बच्चों ने ग्रुप डांस से सभी का मन मोहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष मनिन्दर पाल सिंह ने किया। इस दौरान नरेंद्र राष्ट्रवादी, दीपक शर्मा, पंकज रस्तोगी, विभाग रस्तोगी व मेला नौचंदी प्रभारी राजेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
पटेल मंडप में आज
टेलेंट शो शाम 7 बजे व बूगी-वूगी शो रात 9 बजे।