Move to Jagran APP

गन प्वाइंट पर महिला के साथ किया दुष्कर्म

मेरठ : गन प्वाइंट पर महिला को बंधक बनाकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पति के पह

By Edited By: Published: Tue, 31 Mar 2015 02:15 AM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2015 02:15 AM (IST)
गन प्वाइंट पर महिला के साथ किया दुष्कर्म

मेरठ : गन प्वाइंट पर महिला को बंधक बनाकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पति के पहुंचने पर पीडि़ता ने पिलोखड़ी चौकी में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर तहरीर दी है। उधर, आरोपी फरार हो गया।

loksabha election banner

घटना लिसाड़ी गेट थाने की पिलोखड़ी चौकी क्षेत्र की है। दंपती अहमदनगर गली-तीन स्थित एक मकान में किराए पर रहता है। इसी मकान में दो किरायेदार रहते हैं, जिनमें से एक किरायेदार पावरलूम फैक्ट्री में नौकरी करता है और दूसरा अपराधी किस्म का है। रविवार रात को एक किरायेदार पावरलूम फैक्ट्री में डयूटी पर था, घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। रात करीब 12 बजे दूसरा किरायेदार महिला के कमरे में घुस गया और दरवाजा बंद कर दिया। महिला ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया और जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह पति के पहुंचने पर महिला ने पूरा वाक्या बताया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पिलोखड़ी चौकी में नामजद तहरीर दी। इस मामले में पिलोखड़ी चौकी इंचार्ज का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.