पर्यावरण व नारी सशक्तिकरण को मिला सम्मान
मेरठ : पर्यावरण एवं नारी सशक्तिकरण को समर्पित संस्थान सर्वहित कल्याण सेवा समिति की ओर से स्थापना दिव
मेरठ : पर्यावरण एवं नारी सशक्तिकरण को समर्पित संस्थान सर्वहित कल्याण सेवा समिति की ओर से स्थापना दिवस के मौके पर सोमवार होटल डिरोज में आयोजित समारोह में धरती बचाओ व नारी सशक्तिकरण के संदेश के साथ छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। इस समारोह में फाइन आर्ट शिक्षक पिंटू मिश्रा को ग्रीन थिंकर व पर्यावरण प्रहरी के सम्मान से नवाजा गया। एडवोकेट राजकुमारी गुप्ता को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला। विशिष्ट महिला सम्मान पाने वालों में मीरा सलभ, माला अग्रवाल, निशा वर्मा, अल्का गुप्ता, अनुपमा अहलूवालिया व सीमा पुनिया का नाम शामिल है। इनके अलावा नवरत्व अवार्ड से सम्मानित होने वालों में शालिनी गुप्ता, डा. अनीता पुंढीर, डा. विभा नागर, रचना पंडित, ममता वाष्णो, रेखा सिंघल, आमित, शालू गुप्ता व किरण प्रदीप का नाम शामिल है। साथ ही 15 प्रधानाचार्यो को भी सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा कमलावती सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में डीआइजी पीएसी के सत्यनारायण, सेनानायक पीएसी सत्येंद्र कुमार सिंह, उप सेनानायक अशोक कुमार व भारतीय शास्त्रीय संगीत गायिका विदुषी सौदामिनी वेंकेटेश उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैंट बोर्ड उपाध्यक्षा शिप्रा रस्तोगी व संरक्षिका के तौर पर अनुपमा अहलूवालिया व महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव योगिता सिंह रहीं। कार्यक्रम के बीच में गुरु हर किशन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सेव अर्थ थीम पर हरा-भरा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। संचालन सुनील कुमार शर्मा ने किया। संस्थान की अध्यक्षा व पर्यावरणविद डा. मधु वत्स ने अतिथियों का अभिनंदन किया।