होली पर चाक-चौबंद व्यवस्था के निर्देश
मेरठ : रंगों के पर्व होली को देखते हुए पूरे जोन में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। सभी कप्तानों को अ
मेरठ : रंगों के पर्व होली को देखते हुए पूरे जोन में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। सभी कप्तानों को अलर्ट रहने के आदेश दिए, साथ ही 324 होलिका दहन के प्वाइंट पर शांति समिति की बैठक कर लोगों में सामंजस्य बनाने को कहा गया।
होली के त्यौहार को लेकर आइजी,रेंज के डीआइजी और जिलों के कप्तानों की कांफ्रेंस हुई है, जिसमें त्यौहार पर अलर्ट रहने के कड़े निर्देश शासन ने दे दिए हैं। मेरठ जोन में कुल 8160 स्थानों पर होली दहन होगा। कई स्थान ऐसे हैं, जहां होलिका दहन को लेकर विवाद होते रहे हैं, उन्हें अलग से चिन्हित किया गया है। सांप्रदायिक तनाव वाले बिंदुओं को भी चिह्नित किया जाए।
मेरठ में
-1174 स्थानों पर होलिका दहन मेरठ में होगा।
- 62 स्थान मेरठ में अतिसंवेदनशील रखे गए है।
जबरन रंग डाला तो खैर नहीं
पूरे जोन में पुलिस बल को निर्देश दिया गया है कि कोई किसी पर जबरन रंग न डाले और शराब पीकर हुड़दंग न मचाए, कोई ऐसा करता है तो उससे सख्ती से निपटा जाए। चूंकि रंग के दिन डीजे भी बजते हैं, हिदायत दी गई है कि डीजे दोपहर 12 बजे तक ही बजने दिये जाएं। थाना क्षेत्र अपने अपने इलाकों में व्यवस्था सुनिश्चित कराएं।
इन्होंने कहा..
होली रंगों का त्यौहार है, इसे शांतिपूर्वक मनाए। पुलिस को भी शांति व्यवस्था कायम करने के लिए अलर्ट कर दिया है, जिन गांवों में पहले होली पर खून खराबा हुआ है, उन गांवों और शहर के स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगा दी जाए।
-आलोक शर्मा, आइजी।