नौनिहालों ने प्रोजेक्ट के जरिए बताए इस्लाम के मसाइल
मेरठ : इस्लाम मानवता का संदेश देता है। इसी के साथ ही पर्यावरण और नैतिकता का भी पाठ पढ़ाता है। विभिन्
मेरठ : इस्लाम मानवता का संदेश देता है। इसी के साथ ही पर्यावरण और नैतिकता का भी पाठ पढ़ाता है। विभिन्न स्कूलों के नौनिहालों ने बरोज हफ्ता अपनी प्रतिभा के जरिए इस्लाम की रोशनी बिखेरी। इस्लाम और विज्ञान के समन्वय को बच्चों ने बखूबी पेश किया।
सैय्यद आसिम अली सब्जवारी मेमोरियल एजूकेशनल सोसायटी की ओर से शाही ईदगाह में 'इस्लामिक विज्ञान प्रदर्शनी' का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया। इसमें अनुपयोगी वस्तुओं को प्रयोग में लाकर डिब्बे, सजावटी सामान आदि को दिखाया गया। वहीं इस्लाम की रोशनी में विज्ञान के आविष्कार को भी बताया गया। हुजूर के संदेश और तालीम की पैरवी के साथ ही सामाजिक सरोकार भी गिनाए गए। पर्यावरण संरक्षण, जल संचय, वृक्षारोपण, प्रदूषण पर नियंत्रण आदि का संदेश दिया गया। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद रहे।