महिला जैन मिलन ने मनाया गणतंत्र दिवस
मेरठ : जैन मिलन महिला शक्ति ने गुरुवार को रेलवे रोड स्थित जैन धर्मशाला में नववर्ष एवं गणतंत्र दिवस क
मेरठ : जैन मिलन महिला शक्ति ने गुरुवार को रेलवे रोड स्थित जैन धर्मशाला में नववर्ष एवं गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर की प्रार्थना के साथ हुआ। अध्यक्षता बाला जैन ने की एवं संचालन पूनम जैन व उमंग जैन ने किया। सर्वप्रथम पूनम जैन ने कविता के साथ सभा का शुभारंभ किया। प्राची, सुमन, राखी व उमंग ने पन्ना धाय के बलिदान पर आधारित सुंदर नाटिका प्रस्तुत की। इसके बाद सभी ने तंबोला खेला। विभिन्न मनोरंजक रेस का भी आयोजन किया गया। लकी में ड्रा नूतन जैन जीतीं। कंचा व चम्मच रेस में प्रियंका व अल्पना प्रथम रहीं। रस्सा रेस में प्राची, राखी प्रथम व सारिका व मधू द्वितीय स्थान पर रही। ताश के खेल में संतोष ने प्रथम स्थान पर बाजी मारी तो दूसरे स्थान पर अंजू रही। कार्यक्रम में रेणू, निधि, मालती, सरोज, हेमा, अमृता व सारिका का सहयोग रहा।