गोडसे की प्रतिमा लगाने का विवाद गहराया
मेरठ : नाथूराम गोडसे की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विवाद अब और गहरा गया है। अखिल भारत ¨हदू महासभा
मेरठ : नाथूराम गोडसे की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विवाद अब और गहरा गया है। अखिल भारत ¨हदू महासभा शारदा रोड स्थित कार्यालय में प्रतिमा लगाने पर अमादा हैं जबकि उत्तराखंड राहुल प्रियंका ब्रिगेड के अध्यक्ष एवं उत्तराखंड के दर्जा प्राप्त मंत्री धीरेंद्र प्रताप सिंह के मेरठ-चलो के आह्वान से मामला गरमा गया है। पुलिस और प्रशासनिक अफसर बुधवार को मामले पर पैनी निगाह रखे रहे।
बुधवार को पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने पदाधिकारियों को समझाने की कोशिश की। महासभा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री पं. अशोक शर्मा ने बताया कि पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से दबाव बना रहा है। लेकिन किसी भी कीमत पर नहीं झुकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिमा स्थल सील हो गया है। ऐसे में भले ही उस स्थान पर प्रतिमा न लगे पर कार्यालय में जरूर रखी जाएगी।
आमने-सामने आए ¨हदूवादी और गांधीवादी
अखिल भारत ¨हदू महासभा जहां राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर 30 जनवरी को ही प्रतिमा स्थापना पर अमादा है वहीं उत्तराखंड के राहुल-प्रियंका ब्रिगेड के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने मेरठ-चलो का आह्वान किया है। उन्होंने उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश आदि से बड़ी संख्या में लोगों को मेरठ लाने का ऐलान किया है। कमिश्नरी के पास धरना-प्रदर्शन होगा। वहीं अमित जानी ने धरने-प्रदर्शन की घोषणा कर रखी है। ऐसे में मामला गरमाता जा रहा है। बुधवार को पुलिस-प्रशासन पूरे मामले पर निगाह रखे रहा। एसपी सिटी ने शारदा रोड पर धारा-144 लगा दी है।
हड़ताल ने बढ़ायी दिक्कत
महासभा के महानगर अध्यक्ष भरत राजपूत ने कहा कि अपर जिला मजिस्ट्रेट की ओर से 23 जनवरी को जवाब दाखिल करने का नोटिस मिला था। वकीलों की हड़ताल के चलते 27 जनवरी तिथि मुकर्रर हुई। इस बीच पुलिस ने प्रतिमा स्थल सील कर दिया। बताया गया कि सीजेएम के आदेश हैं। अब हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।