लालकुर्ती में भक्तिभाव से निकली कलश-यात्रा
मेरठ : लालकुर्ती में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा से पहले भव्य कलश-यात्रा निकाली गयी। महिलाओं ने सिर प
मेरठ : लालकुर्ती में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा से पहले भव्य कलश-यात्रा निकाली गयी। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगलगीत गाते हुए यात्रा निकाली। वहीं पहले दिन कथाव्यास ने श्रीमद्भागवत कथा का महात्म्य बताया।
श्रीरामा संकीर्तन मंदिर लालकुर्ती में पूजन के बाद 51 सुहागिन महिलाओं ने बड़ा बाजार व छोटे बाजार से कलश-यात्रा महिला मंडल प्रधान सुषमा बत्रा व कमलेश आर्या के निर्देशन में निकाली। वृंदावन से आए बालसंत अरविंदानंद ने श्रीमद्भागवत कथा का मधुर वाचन किया। पहले दिन कथा का महात्म्य, कथा से अभिप्राय, पुण्यलाभ, सबसे पहले कथा किसने सुनी आदि प्रसंगों को बताया। पूनम उनियाल, शांति वाधवा, ज्योति शर्मा, वीनू मिर्ग, संध्या शर्मा, पूनम मुकेश, शकुंतला ठाकुर, लता बंसल आदि ने मधुर भजनों से अध्यात्म का रस घोला। महामंत्री सुरेश छाबड़ा ने बताया कि कथा दोपहर 2.30 से सप्ताह भर चलेगी।