प्रदेश अध्यक्ष ने किया सदस्यता अभियान का आगाज
मेरठ: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने गुरुवार सुबह बुढ़ाना गेट से सदस्यता अभियान का
मेरठ: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने गुरुवार सुबह बुढ़ाना गेट से सदस्यता अभियान का आगाज किया। 19 से 21 तक चलने वाले अभियान में सभी बूथ प्रवासियों को कम से कम सौ सदस्य बनाने होंगे। प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत ने अपने बूथ में 191 सदस्य बनवाए। विधायक रवीन्द्र भड़ाना ने दो टीमों के जरिए 303 सदस्य बनाए। मेयर हरिकांत अहलूवालिया एवं महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने अपने प्रवास में सौ सदस्य बनाया। महानगर महामंत्री नरेश उपाध्याय, पीयूष तायल, विकास शर्मा, मनोज जौहरी, अंकित सिंहल, अमित शर्मा, आशीष गुप्ता एवं प्रमोद दीक्षित समेत कई अन्य शामिल थे।
सदस्यता शिविर लगा
मेरठ: जल प्रबंधन प्रकोष्ठ ने सेंट्रल मार्केट शास्त्रीनगर में दसवां सदस्यता अभियान चलाया। कैंप का उद्घाटन विधायक रवीन्द्र भड़ाना ने किया। शिविर में संजय गोस्वामी, सुनील शर्मा, दिनेश, शैलेन्द्र चौधरी, विनय शुक्ला, अंकुर पराशर, अभिषेक, पंकज आदि ने भाग लिया। मानवाधिकार प्रकोष्ठ ने विवि रोड, इलाहाबाद बैंक में कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया।