रात में खुली पुलिस इंतजामिया की पोल
मेरठ : देश में हाईअलर्ट घोषित है। सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। मगर रात के समय मेरठ पुलिस
मेरठ : देश में हाईअलर्ट घोषित है। सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं। मगर रात के समय मेरठ पुलिस के इंतजाम की पोल ये फोटो खोल रहे हैं।
कैंट क्षेत्र से लेकर रेलवे स्टेशन तक सब खाली पड़े हैं। यहां तक पूठा डिपो के टावर से सुरक्षाकर्मी गायब मिले। आबूलेन पर कोई पुलिसकर्मी नहीं मिला। बेगमपुल चौराहे पर भी सन्नाटा पसरा रहा। शहर के अतिसंवेदनशील घंटाघर पर भी दूर तक पुलिस नहीं मिली। सिटी स्टेशन पर बूथ खाली मिला। बागपत अड्डे व ईव्ज चौराहे पर भी खामोशी छाई रही और दूर तक सिपाही मौजूद नहीं मिली। इससे पता चला है कि किसी घटना के लिए पुलिस कितनी मुस्तैद है। एसपी देहात कैप्टन एमएमएम बेग ने बताया कि दो पीएसी कंपनी लगा दी गई हैं। जनपद की सीमाएं लील कर दी गई हैं। फिर भी कोई सिपाही नदारद था, इसकी जांच कराई जाएगी।