रात में भी जाम से जूझा दिल्ली रोड
मेरठ : दिल्ली रोड दिन के साथ ही बुधवार की रात को भी जाम से जूझा। इस कारण हजारों लोगों को भारी परेशान
By Edited By: Published: Thu, 18 Dec 2014 01:54 AM (IST)Updated: Thu, 18 Dec 2014 01:54 AM (IST)
मेरठ : दिल्ली रोड दिन के साथ ही बुधवार की रात को भी जाम से जूझा। इस कारण हजारों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली रोड पर स्थित वीनस गार्डन में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मो. अब्बास की भतीजी की शादी थी। इस शादी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह भी यादव आए थे। उनके आगमन और दोपहर को टै्रफिक रोकने के कारण दिन में भी जाम लगा था। रात में भी शादी में आए सैकड़ों मेहमानों और उनके वाहनों के कारण भी जाम लगा। इसके चलते ही रात में भी काफी देर तक दिल्ली रोड पर जाम लगाया। हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें