Move to Jagran APP

संस्कृतियों के संगम का गवाह बना शहर

मेरठ : वरिष्ठ उदर रोग विशेषज्ञ डा. मलय शर्मा की ज्येष्ठ आत्मजा के परिणय उत्सव पर गुरुवार को शहर पूरब

By Edited By: Published: Fri, 28 Nov 2014 01:53 AM (IST)Updated: Fri, 28 Nov 2014 01:53 AM (IST)
संस्कृतियों के संगम का गवाह बना शहर

मेरठ : वरिष्ठ उदर रोग विशेषज्ञ डा. मलय शर्मा की ज्येष्ठ आत्मजा के परिणय उत्सव पर गुरुवार को शहर पूरब और पाश्चात्य संस्कृति के संगम का गवाह बना। दूल्हा जर्मनी मूल के अमेरिकी निवासी है लिहाजा बारात भी सात समंदर पार की थी, जबकि घराती मेरठ के।

loksabha election banner

शहर के पंचसितारा होटल में आयोजित विवाह समारोह में वेद मंत्रों के बीच दुल्हन यशा ने दूल्हे आली थॉमस के गले में वरमाला डाली तो माहौल वाकई संस्कृतियों के संगम में लिपटा नजर आया। दूल्हा पक्ष के तमाम विदेशी मेहमान पारंपरिक भारतीय परिधान में थे। खुद दूल्हे व उनके परिजन शेरवानी पहने थे और सिर पर पगड़ियां बांध रखी थी। विदेशी महिलाएं भी साड़ियां, लहंगे और पारंपरिक राजस्थानी पोशाक में लकदक थीं। विदेशी मेहमानों ने भारतीय व्यंजन व लोकसंगीत का तन्मयता से आनंद लिया। दुल्हन की छोटी बहन श्रेया शर्मा ने शास्त्रीय गायन से आगंतुकों का मन मोहा। मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे हुए। इस दौरान विदेशी मेहमान मंत्र परंपरा के सम्मान में हाथ जोड़कर खड़े रहे। संस्कृत के वेद मंत्रों का पुरोहितगणों ने अंग्रेजी में अनुवाद में प्रस्तुत किया। संस्कृति के इस सम्मिलन के गवाह मेरठ समेत आसपास के शहरों के तमाम गणमान्य अतिथि बने। स्वामी दिव्यानंद तीर्थ ने वर-वधू के दीर्घायु व आनंदमय जीवन का आशीर्वाद दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.