'संस्कार ही करा सकते हैं बेड़ापार'
मेरठ : जैन बोर्डिग हाउस में मुनिश्री प्रमुख सागर महाराज ने संस्कारों का महत्व बताया। मंगलवार को प्रव
मेरठ : जैन बोर्डिग हाउस में मुनिश्री प्रमुख सागर महाराज ने संस्कारों का महत्व बताया। मंगलवार को प्रवचन के दौरान कहा कि संस्कार ही हैं जो हमें आध्यात्म की ओर उद्वेलित, प्रेरित करके भवसागर से पार कराते हैं।
मुनिश्री ने कहा कि क्रोध के संस्कार व्यक्ति के विवेक को शून्य कर देते हैं। मान के संस्कार विनम्रता से रहित कर देते हैं और मायाचारी संस्कार व्यक्ति की सरलता को दूर कर देते हैं। जिस व्यक्ति के भीतर लोभ के संस्कार आ जाएं तो वह व्यक्ति कभी भी संतोषी नहीं हो सकता। संस्कार के माध्यम से ही भवसागर से पार जाया जा सकता है। संस्कार से हम पार भी हो सकते हैं और मार भी खा सकते हैं। संस्कार से ही व्यक्ति महान बनता है।
पशु से परमेश्वर, कंकर से शंकर और शंकर से तीर्थकर, नर से नारायण, दानव से मानव का परिवर्तन संस्कार से ही संभव है। उन्होंने कहा कि हमारी होड़ हमें अंधकार में ले जाती है। शाम को सामूहिक आरती और गुरुभक्ति कार्यक्रम हुआ। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि गुरुवार को महाराजश्री का ससंघ मंगल प्रवेश सुबह 7.30 बजे। दुर्गा बाड़ी पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर के लिए होगा।