Move to Jagran APP

शपथ ग्रहण में मर्यादाएं तार-तार

मेरठ : संयुक्त व्यापार मंडल के बैनर तले शुक्रवार को हुए व्यापारियों के शपथ ग्रहण समारोह में मर्यादाए

By Edited By: Published: Sat, 01 Nov 2014 02:10 AM (IST)Updated: Sat, 01 Nov 2014 02:10 AM (IST)
शपथ ग्रहण में मर्यादाएं तार-तार

मेरठ : संयुक्त व्यापार मंडल के बैनर तले शुक्रवार को हुए व्यापारियों के शपथ ग्रहण समारोह में मर्यादाएं तार-तार हो गईं। महिला कलाकारों ने अश्लील और भौंड़ा नृत्य किया।

loksabha election banner

संयुक्त व्यापार मंडल के परतापुर व्यापार मंडल का शुक्रवार को गगोल रोड परतापुर में शपथ-ग्रहण समारोह था। समारोह में व्यापारियों के साथ ही गांव के अनेक लोग जुटे। मंडल के प्रदेश प्रभारी सुधीरकांत शर्मा, मंडल अध्यक्ष पं. आशु शर्मा भी आयोजन में पहुंचे। परतापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक राणा, महामंत्री राजीव कुमार सर्राफ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, कोषाध्यक्ष अमित, संरक्षक सतीश चौधरी के साथ अन्य पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। अजयनन्दन शर्मा, सुमेर सिंह धार, पार्षद हाजी दिलशाद शौकत, चिन्मय भारद्वाज, अनिल सिरोही आदि मौजूद रहे। इसके बाद मनोरंजन के नाम पर रागिनी का आयोजन था। भौंड़े और अश्लील नृत्य का प्रदर्शन हुआ।

इनका कहना है ...

मेरी जानकारी में रागिनी का कार्यक्रम प्रस्तावित था। शपथ-ग्रहण के बाद मैं प्रदेश प्रभारी संग चला गया था। उसके बाद क्या हुआ, मुझे जानकारी नहीं है।

-पं. आशु शर्मा, मंडल अध्यक्ष, संयुक्त व्यापार मंडल।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.