अध्यक्ष व महामंत्री पद पर रहा कड़ा मुकाबला
मेरठ: जिला बार एसोसिएशन की प्रबंध समिति के 20 पदों के चुनाव को 625 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रय
मेरठ: जिला बार एसोसिएशन की प्रबंध समिति के 20 पदों के चुनाव को 625 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष व महामंत्री पद पर कड़ा मुकाबला रहा। मतों की गिनती शुक्रवार को सुबह 9 बजे से होगी।
गुरुवार सुबह साढे़ 9 बजे शुरु हुआ मतदान शाम साढे 5 बजे तक चला। मुख्य चुनाव अधिकारी उदय वीर सिंह तोमर ने बताया कि चुनाव में कुल 713 मतदातओं की सूची उन्हें दी गई थी। जिसमें से 623 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाले इसमें 2 वोट टेंडर वोट डाली गई। उन्होंने बताया कि चुनाव में अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन, संयुक्त सचिव प्रकाशन, संयुक्त सचिव पुस्तकालय, के अलावा 6 वरिष्ठ कार्यकारिणी 6 कनिष्ठ कार्यकारिणी के पदों के लिए मतदान हुआ है।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतों की गिनती शुक्रवार को सुबह नौ बजे से शुरु होगी। पदाधिकारियों व कार्यकारिणी की गिनती अलग-अलग होगी।
उधर मतदान के बाद अध्यक्ष पद पर राजीव कुमार त्यागी व रामकुमार त्यागी के बीच कड़ा मुकाबला मना जा रहा है। वहीं महामंत्री के पद पर तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला संदीप चौधरी व सुरेन्द्र सिंह तेवतिया के बीच माना जा रहा है।
जमे रहे बिरादरी के मुखिया
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में भी जातिवादी राजनीति हावी रही। मतदान शुरु होते ही मुख्य बिरादरियों के मुखिया सुबह से शाम तक जमे रहे और अपनी बिरादरी के आने वाले हर मतदात को अपने पैनल के पक्ष में मतदान करने को समझाते नजर आए। पूरे समय यह चुनाव को प्रभावित करता रहा।
कुछ देर नजर आई मोबाइल पर रोक
चुनाव अधिकारी ने चुनाव में निष्पक्ष मतदान कराने के लिये प्रत्येक मतदाता को अपना परिचय पत्र लेकर आने के साथ ही मतदान कक्ष में मोबाइल फोन ले जाने पर रोक लगाई थी। जो मतदान शुरु होने पर तो सख्ती से लागू किया गया परन्तु धीर-धीर वह रोक खत्म हो गई और बाद में कई मतदाता मतदान कक्ष में ही फोन करते हुए नजर आए।