पुत्रवधु को मारपीट घर से निकाला
मेरठ : दौराला-लावड़ मार्ग पर स्थित जैनपुर गांव में गुरुवार को ससुराल लौटी विवाहिता को मारपीटकर घर से
मेरठ : दौराला-लावड़ मार्ग पर स्थित जैनपुर गांव में गुरुवार को ससुराल लौटी विवाहिता को मारपीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने ससुरालियों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है।
इंचौली थाना क्षेत्र के कुनकरा मसूरी निवासी रिशा पुत्री ऋषिपाल ने बताया कि पांच वर्ष पहले उसकी शादी जैनपुर गांव निवासी राजीव पुत्र बलराम के साथ हुई थी। शादी के दौरान पति एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। उनके एक चार वर्ष का बच्चा भी है। दो महीने पहले पति की नौकरी छूट गई। तीन दिन पहले पति उसे दिल्ली छोड़कर अपने घर आ गया। गुरुवार को रिशा बच्चे को लेकर ससुराल पहुंची। आरोप है कि ससुराल के लोगों ने उसे घर में नहीं घुसने दिया। विरोध करने पर मारपीट कर उसे घर से बाहर भगा दिया। रोती-बिलखती महिला गुरुवार को थाने पहुंची। थाना पुलिस को उसने आपबीती बताई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।