छेड़छाड़ पर बवाल में पांच घायल, तनाव
मेरठ : थाना क्षेत्र के फफूंडा गांव में गुरुवार देर रात छेड़छाड़ को लेकर बवाल हो गया। मारपीट, पथराव व फ
मेरठ : थाना क्षेत्र के फफूंडा गांव में गुरुवार देर रात छेड़छाड़ को लेकर बवाल हो गया। मारपीट, पथराव व फायरिंग में दोनों पक्षों से पांच लोग जख्मी हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला दो संप्रदाय से जुड़ होने से तनाव फैलने की आशंका थी।
फफूंडा निवासी मनोज पुत्र राजपाल ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर गुरुवार देर रात उसकी बहन पास स्थित दुकान पर समान खरीदने गई थी। आरोप है कि रास्ते में आफाक पुत्र आस मोहम्मद ने युवती से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज कर भाग गया। कुछ देर बाद आफाक ने परिजनों के साथ मनोज के घर पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। जमकर पथराव भी किया, जिसमें मनोज का भाई सोनू, सचिन व बहन घायल हो गए। फायरिंग करने का भी आरोप है। उधर, उमर पुत्र हकीमुल्ला ने मकान के बाहर पटाखा फोड़ने व विरोध करने पर हमला करने का आरोप लगाकर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहा है कि हमले में उनके पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। बवाल की सूचना पर पुलिस ने आफाक, उसके चाचा मोहम्मद, चचेरे भाई नौशाद व दूसरे पक्ष के राजपाल व उसके तीन बेटों मोनू, सोनू और सचिन को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस पर आरोप
एक समुदाय के लोगों ने पुलिस पर संप्रदाय विशेष के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। कहा कि संप्रदाय विशेष के लोगों ने उनके घर पर हमला किया और पुलिस ने उन्हें ही आरोपी बना दिया।
इनका कहना है..
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मनोज कुमार, एसओ, खरखौदा थाना।