अब 13 नवंबर को होगा सीसीएसयू छात्र संघ चुनाव
मेरठ : चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय ने परिसर के छात्र संघ चुनाव की तिथि को बदल दिया है। अब तीन नवंबर
मेरठ : चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय ने परिसर के छात्र संघ चुनाव की तिथि को बदल दिया है। अब तीन नवंबर को होने वाला छात्र संघ चुनाव 13 नवंबर को होगा।
विवि का छात्र संघ चुनाव तीन नवंबर को होने वाला था, लेकिन जिला प्रशासन ने तीन नवंबर को मोहर्रम और चार -पांच नवंबर को गंगा स्नान होने की वजह से छह नवंबर तक चुनाव न कराने के लिए अनुरोध किया था। इसके पीछे पुलिस व्यवस्था होने में कठिनाई बताई गई थी। जिला प्रशासन के पत्र का संज्ञान लेते हुए विवि ने चुनाव कार्यक्रम को बदला है। अब एक नवंबर को छात्रसंघ चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी नामांकन करेंगे। दो नवंबर को नाम वापसी होगा। 13 नवंबर को चुनाव होगा। विवि के चुनाव कार्यक्रम बदले जाने के बाद अब छात्रसंगठनों ने भी अपनी रणनीति बदलनी शुरू कर दी है। अब वह आराम से दीपावली मनाने के बाद छात्रसंघ चुनाव में उतरेंगे।
कनोहर लाल गर्ल्स में आठ नवंबर को छात्र संघ चुनाव
कनोहर लाल गर्ल्स पीजी कालेज ने अब छात्रसंघ चुनाव तीन नवंबर से हटाकर आठ नवंबर कर दिया है। नामांकन फार्म जमा करने की तिथि 30 अक्टूबर है। प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 30 नवंबर को कर दिया जाएगा। नामांकन फार्म की स्क्रूटनी 31 अक्टूबर को है। वैध व अवैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 31 अक्टूबर को होगा। आठ नवंबर को मतदान, उसी दिन परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। कालेज की प्राचार्या माया गहलौत ने बताया कि छात्राएं चुनाव संबंधित जानकारी के लिए चुनाव अधिकारी डा. यशोदा बिंदल से किसी भी कार्यकारी दिवस पर संपर्क कर सकती हैं।