जिला बार चुनाव: 20 पदों के लिए 38 नामांकन
मेरठ : जिला बार एसोसिएशन की प्रबंध समिति के 20 पदों के लिए होने वाले चुनाव में अब तक 38 उम्मीदवारों
मेरठ : जिला बार एसोसिएशन की प्रबंध समिति के 20 पदों के लिए होने वाले चुनाव में अब तक 38 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। बुधवार को नाम वापसी की तारीख है। मतदान 30 अक्टूबर को होगा।
मुख्य चुनाव अधिकारी उदय वीर सिंह तोमर ने बताया कि अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन, संयुक्त सचिव प्रकाशन, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के अलावा 6 वरिष्ठ कार्यकारिणी और 6 कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों के लिए नामांकन किया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर राजीव कुमार त्यागी और रामकुमार त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अरविंद कुमार शर्मा व अशोक कुमार कौशिक, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक यादव, नियाज मोहम्मद सिद्दीकी, महामंत्री पद पर संदीप चौधरी, सुरेंद्र सिंह तेवतिया, साहबे आलम कोषाध्यक्ष अमित राणा, कुलदीप कुमार संयुक्त सचिव प्रशासन अनिल कुमार प्रधान, डा. सुशील कुमार संयुक्त सचिव पुस्तकालय प्रवीण कुमार चौहान, महेश चंद संयुक्त सचिव प्रकाशन मनोज कुमार, राजेश मोहन ने नामांकन किया है। इनके अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के 6 पदों के लिए 8 उम्मीदवारों प्रदीप कुमार गोयल, पराग ऐरन, ओमप्रकाश वर्मा, जगपाल सिंह, अनिल दत्त शर्मा, नरेश कुमार त्यागी, विजारत अली, दिनेश कुमार ने नामांकन किया है। वहीं 6 कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 12 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इनमें अभिजीत बालियान, आकाश त्यागी, अमित प्रकाश त्यागी, पवन कुमार, अंकुर प्रकाश, नितिन कौशिक, शाहिद हुसैन, प्रभात कुमार, यशपाल सिंह, जीतू कुमारी, अमित कुमार, सोम दत्त हैं।