Move to Jagran APP

अब घर-घर दीप जलेंगे

मेरठ : मंगल पांडे नगर स्थित सदभावना पार्क में रविवार को काव्य सागर साहित्य संस्था ने काव्य गोष्ठी का

By Edited By: Published: Mon, 20 Oct 2014 03:31 AM (IST)Updated: Mon, 20 Oct 2014 01:37 AM (IST)
अब घर-घर दीप जलेंगे

मेरठ : मंगल पांडे नगर स्थित सदभावना पार्क में रविवार को काव्य सागर साहित्य संस्था ने काव्य गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. प्रदीप त्यागी एवं ब्रजपाल ब्रज ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। डा. किरण सिंह ने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कविता पाठ किया। प्रकाश चंद चमल ने रात अंधेरी आई दीवाली, खुशियों के दीप जगमग करते गीत गाकर सभी का मनमोह लिया। डा. सुदेश जख्मी ने तोड़कर बंधन जमाने के अब, बनकर प्रेम की धारा बह चले कविता पाठ प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। गोष्ठी में राज कुमार शर्मा, डा. ईश्वर चंद गंभीर, श्री राम चंद वैश्य आदि कवियों ने भी अपनी प्रस्तुति दीं। संचालन डा. करण सिंह ने किया। संस्था के सभी सदस्यों का योगदान रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.