खामोश रहकर वार तो बुजदिल करते हैं
मेरठ : कुख्यात योगेश भदौड़ा और उधम सिंह में चल रही गैंगवार के साथ ही जुबानी जंग शुरू हो गई हैं। योगे
मेरठ : कुख्यात योगेश भदौड़ा और उधम सिंह में चल रही गैंगवार के साथ ही जुबानी जंग शुरू हो गई हैं। योगेश भदौड़ा पर पलटवार करते हुए उधम सिंह ने कहा कि, हम खामोश रहकर वार नहीं करते। चेतावनी देकर हमला करते हैं। जिस प्रकार से दोनों बदमाश एक दूसरे पर कमेंट कर रहे है, उसके बाद भी प्रशासन उक्त बदमाशों पर कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है।
बुधवार को बिजनौर जेल से उधम सिंह को अदालत में कड़ी सुरक्षा के साथ पेशी पर लाया गया था। कचहरी में पहले से ही इंस्पेक्टर सिविल लाइन पुलिस बल के साथ पहुंच गए थे। सीओ श्वेताभ पांडेय को भी उधम सिंह की सुरक्षा में लगाया गया था। उसे वज्र वाहन से उतारकर सीधे अदालत में ले जाया गया। अदालत में पेशी खत्म करने के बाद लौटते समय उधम सिंह ने मीडिया से वार्ता की। कहा कि नितिन की हत्या कर गैंगवार की शुरुआत योगेश ने की है। कहा कि योगेश खामोश रहकर वार करने की बात करता है। ऐसे तो बुजदिल किया करते है। महिलाओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कराने से कुछ होने वाला नहीं है। इस बीच उसने एक अधिवक्ता से भी बात की। बाद में पुलिस के घेरे में उधम सिंह को विकास भवन तक लाया गया। वहां पहले से ही वज्र वाहन खड़ा हुआ था। तत्काल ही पुलिस उधम सिंह को अपने साथ लेकर बिजनौर के लिए लौट गई।
इन्होंने कहा..
दोनों की बदमाशों से हर स्थिति में पुलिस निपटने को तैयार है। इस बार खून खराबे को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोनों बदमाशों के शूटरों को चिह्नित कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी को टीम लगा दी गई।
ओंकार सिंह, एसएसपी