टायर फटने से फैंटम बाइक पलटी, दो सिपाही घायल
By Edited By: Published: Fri, 01 Aug 2014 02:14 AM (IST)Updated: Fri, 01 Aug 2014 02:14 AM (IST)
मेरठ : फैंटम बाइक का टायर फटने से दो सिपाही जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नौचंदी की फैंटम 20/6 पर गुरुवार रात बालकिशन व कपिल की ड्यूटी थी। रात में दोनों गढ़ रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी बीच संदिग्ध स्कूटी के बारे में सूचना आई। पुलिसकर्मी उसका पीछा करने लगे। हारमनी होटल के समीप उनकी फैंटम का टायर फट गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर गिर गई। दुर्घटना से दोनों सिपाही घायल हो गए। दुर्घटना के वक्त सिपाही एक वाहन की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। दोनों घायलों को लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ शिवराज सिंह और एसओ नौचंदी विनोद कुमार ने अस्पताल पहुंचकर सिपाहियों का हाल-चाल जाना।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें