बाइक सवारों ने सरेराह छात्राओं को टक्कर मारी
मेरठ : कोऑपरेटिव चौपले पर बाइक सवारों ने छात्राओं को टक्कर मारकर कर घायल कर दिया। भीड़ ने बाइक सवारों को चेन स्नेचर समझकर जमकर धुना। साथ ही बाइक में आग लगाने की कोशिश की गई। बाद में घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोनों बाइक सवारों को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि दोनों छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की कोशिश भी की गई।
सिविल लाइन थाने के नेहरू रोड पर न्यू गर्ल्स हास्टल है, यहां पर रहने वाली दो छात्राएं सीमा और सारिका पैदल सामान की खरीदारी करने के बाद लौट रही थी। तभी बैंक चौराहे पर बाइक सवार दो युवकों ने छात्राओं को टक्कर मार दी। जिस पर भीड़ ने दोनों बाइक सवारों को जमकर पीटा। दोनों को पिटाई के बाद भीड़ थाने लेकर चली गई। इंस्पेक्टर आलोक सिंह ने बताया कि बाइक सवार दोनों युवक जगन्नाथपुरी निवासी विजय कुमार और भीम सिंह है। छात्रा सीमा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया।