सहारनपुर हिंसा के विरोध में आजम का पुतला फूंका
मेरठ : थाना क्षेत्र के मौहम्मदपुर गांव में शनिवार को सहारनपुर में हिंसा व आगजनी से गुस्साए सिख समाज ने प्रदेश कैबिनेट मंत्री आजम खां का पुतला फूंका। इससे पहले ग्रामीणों ने इंस्पेक्टर दौराला को डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
दौराला-लावड़ मार्ग पर स्थित मौहम्मदपुर गांव में गुरुद्वारे पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पूर्व ग्राम प्रधान जसवीर ने की। संचालन करते हुए समाजसेवी पुरूषोत्तम उपाध्याय ने कहा कि सहारनपुर में शनिवार को कोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए सैकड़ों लोगों ने सिख समाज व एक वर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया। कई बेगुनाह लोगों की जान चली गई। उन्होंने कैबिनेट मंत्री आजम खां पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह हमला सुनियोजित था। यह सब उनके इशारे पर हो रहा है। कहा कि मौ.आजम व इमरान मसूद के खिलाफ देश द्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। सरदार जोगिंद्र सिंह, सरदार धर्मवीर सिंह, यशवीर सिंह, भंवर सिंह, बीर सिंह, संजीत सिंह, भगत सिंह, चंद्रकांत शर्मा, विजयपाल, गोविंद सिंह, कुसमपाल व बबलू आदि मौजूद रहे।