उमर अब्दुल्ला का पुतला फूंका
मेरठ : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने रविवार शाम बुढ़ाना गेट पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का पुतला दहन किया। आरोप लगाया कि अमरनाथ यात्री कई दिनों से बालटाल में फंसे हुए हैं,और मुख्यमंत्री ने उनकी पूरी तरह अनदेखी की। महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज एवं महानगर महामंत्री नरेन्द्र उपाध्याय ने युवाओं के विरोध का जायज बताया। कहा कि उमर अब्दुल्ला कई बार तीर्थयात्रियों के साथ ऐसा बर्ताव कर चुके हैं। भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष विवेक वाजपेयी एवं महामंत्री वीनस शर्मा की अगुआई में बुढ़ाना गेट पर शाम साढ़े छह बजे पहुंचे कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में पुतला दहन किया गया। इसमें राजीव अग्रवाल, मनोज गोस्वामी, गौरव शर्मा, अंकुर गोयल, गौरव त्यागी, संदीप, दीपक शर्मा एवं पीयूष तायल समेत कई अन्य उपस्थित रहे।