Move to Jagran APP

अबला पर हर तरफ बला

By Edited By: Published: Sun, 20 Apr 2014 01:56 AM (IST)Updated: Sun, 20 Apr 2014 01:56 AM (IST)
अबला पर हर तरफ बला

मेरठ : शनिवार को महानगर में अबलाओं पर एक बार फिर कहर टूटा। नूरनगर हाल्ट के पास युवती को नशे की हालत में टेंपो से फेंक दिया गया। एक छात्रा से छेड़छाड़ की गई। बच्ची के अपहरण का प्रयास किया गया। एक पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया।

loksabha election banner

घटना नंबर एक

फोटो -905

किशोरी से नशे की हालत में टेंपो से फेंका

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के नूर नगर हॉल्ट पर शनिवार दोपहर हुई वारदात से सनसनी फैल गई। एक किशोरी को नशे की हालत में टेंपो से फेंककर युवक फरार हो गए। हद तो तब हो गई जब किशोरी को होश आया तो फिर से टेंपो सवार कुछ युवक आ धमके और उसे उठाने का प्रयास किया। हालांकि भीड़ के जमा होने पर टेंपो सवार फरार हो गए। लोगों ने किशोरी को एक टेंपो में बैठाकर भेज दिया। किशोरी का कहना है कि कुछ युवकों ने उसका अपहरण कर टेंपो में डाल लिया था और कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया था। इसके बाद उसे कुछ पता नहीं चल सका। आशंका है कि किशोरी के साथ नशा पिलाकर दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और स्थानीय लोगों से जानकारी ली, लेकिन तब तक किशोरी जा चुकी थी। पुलिस जांच कर चली गई।

घटना नंबर दो

छात्रा से छेड़छाड़

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा निवासी एक छात्रा आरजी कॉलेज में पढ़ती है। सुबह वह कॉलेज जा रही थी। तभी गली नंबर -18 के एक किशोर ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौच की गई। इस पर छात्रा रोती हुई घर पहुंची और आपबीती सुनाई। परिजन उसे लेकर पिलोखड़ी चौकी पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

घटना - तीन

बच्ची के अपहरण का प्रयास

मेरठ:

शाहजहां कॉलोनी में तीन साल की बच्ची के अपहरण का प्रयास किया गया। हालांकि लोगों ने दो आरोपियों को दबोच लिया। बच्ची को उठाने की पीछे पति-पत्नी का विवाद निकला।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के शाहजहां कॉलोनी में महताब रहता है। उसकी तीन साल की बेटी रुकसार दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच दो बाइक पर सवार चार युवक आए और बच्ची का उठा लिया। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए और दो युवकों को पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए युवक मोनू व सलीम हैं। एसओ लिसाड़ी गेट रविंद्र यादव ने बताया कि महताब का पत्नी हिना निवासी लक्खीपुरा से विवाद चल रहा है। कुछ समय से वह मायके में रह रही है, जबकि बेटी महताब के पास रह रही थी। इसलिए हिना के कहने पर उसके परिजन बच्ची को उठाने आए थे। महताब ने दोनों युवकों के खिलाफ समर गार्डन चौकी में तहरीर दी है।

--------------

घटना नंबर - चार

अय्याशी के लिए रचाई शादी

मेरठ : सात फेरों के बंधन को भी अय्याशी का धंधा बना दिया गया। एक व्यक्ति ने सिर्फ शारीरिक संबंध बनाने के लिए शादी रचाई। अब पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है। शनिवार को थाने पहुंची महिला ने आरोप लगाते हुए शिकायत की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के साकेत निवासी महिला की शादी सात साल पूर्व हुई थी। महिला का पति एक तहसील में फील्ड अफसर है। युवक पहली पत्नी को छोड़ चुका था। महिला का आरोप है कि उसके पति ने कहा कि वह अय्याशी के लिए शादी करता है। शनिवार को पति ने उसकी बुरी तरह पिटाई की। आरोप है कि तीसरी शादी करने की बात करते हुए घर से निकाल दिया। महिला ने एसपी सिटी व थाना सिविल लाइन में तहरीर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.