चमक उठा जैन नगर
मेरठ : रेलवे रोड से सटी पॉश कालोनी जैन नगर में रविवार को 'दैनिक जागरण' का 'निर्मल अभियान' चला तो पूरा क्षेत्र चमक उठा। सड़क पर चूना और सफाई देख लोग वाह कह उठे। नालियां भी साफ-सुथरी हो गई। ईदगाह रोड पर कई दिनों से जमे कूड़े के ढेर को भी हटा दिया गया। सभी ने जागरण का धन्यवाद दिया।
दैनिक जागरण का निर्मल अभियान विगत गुरुवार को जैन नगर में चला था पर नगर आयुक्त आरआर सिंह के आदेश पर रविवार को इस क्षेत्र में पुन: यह अभियान चलाया गया। उन्होंने स्वयं क्षेत्र का मुआयना किया। उनके मुआयने से पहले ही नगर नगर की टीम ने यहां सफाई अभियान चलाया। नगर आयुक्त ने इस क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद कालोनीवासियों को भरोसा दिलाया कि शीघ्र इस कालोनी में बड़े नालों की सफाई का अभियान शुरू होगा ताकि पूरे क्षेत्र में कोई भी नाली अटी न मिले। उन्होंने पूरे मार्ग पर सफाई व्यवस्था का मुआयना किया। ईदगाह रोड पर कूड़े का बड़ा खत्ता रविवार को नजर नही आया। इस अभियान के बाद हर कोई दैनिक जागरण को थैंक्स करता हुआ नजर आया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर