चे¨कग अभियान में कटा चालान
जासं सूरजपुर, (मऊ) : दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर पुलिस चौकी पर शनिवार को दिन में च
By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Jan 2018 09:50 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jan 2018 09:50 PM (IST)
जासं सूरजपुर, (मऊ) : दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर पुलिस चौकी पर शनिवार को दिन में चौकी इंचार्ज प्रेम कुमार उपाध्याय द्वारा वाहन चेकिग अभियान चलाया गया। इसमें वाहनों का कागज, हेलमेट, तीन सवारी, दो पहिया, चार पहिया, टेंपू सहित 200 वाहनो को चेक किया गया। मोटरसाइकिल पर बगैर हेलमेट तीन सवारी, बिना कागज के दो पहिया, चार पहिया वाहन व टेंपू को पाया गया। चालान काटते हुए 4700 का समन शुल्क वसूला। चौकी इंचार्ज प्रेमकुमार उपाध्याय द्वारा अवैध कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान से अवैध शराब विक्रेताओं व कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आम नागरिकों में राहत है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें