सेंट्रल बार की मतदाता सूची प्रकाशित
मऊ : सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की 902 सदस्यों की मतदाता सूची सोमवार को महामंत्री दारोगा ¨स
मऊ : सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की 902 सदस्यों की मतदाता सूची सोमवार को महामंत्री दारोगा ¨सह प्रकाशित कर दी। मतदाता सूची में लिपिकीय त्रुटि हेतु 17 जनवरी को शाम 4.00 बजे तक सदस्यों से आपत्ति आमंत्रित की गई है। सूची प्रकाशित होने के साथ ही बार की नयी कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है।
निकट संभाव्य चुनाव को देखते हुए विभिन्न पदों पर संभावित प्रत्याशियों की चुनावी गतिविधियां तेज हो गईं। बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव की चहल-पहल तो कई महीने से चल रही थी ¨कतु बीच में बार के कार्यकाल को लेकर मची उहा पोह से प्रत्याशियों में उदासीनता के भाव नजर आए ¨कतु उक्त प्रकरण समाप्त होने व मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद प्रत्याशियों ने अपना चुनावी अभियान तेज कर दिया है। अध्यक्ष पद के संभावित प्रत्याशियों में विजय बहादुर पांडेय, अमरनाथ ¨सह, राजविजय यादव, मुदासिर हुसैन परवेज व घनश्याम ¨सह ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। महामंत्री पद पर संभावित प्रत्याशियों में सत्येंद्र नाथ राय, रामरतन निषाद, राजेश ¨सह राज, मकरध्वज यादव, अमरनाथ ¨सह, ज्ञानेंद्र पांडेय के नामों की चर्चा जोरो पर है तथा उक्त संभावित प्रत्याशी अपनी गुणा गणित बैठाने में लग गए हैं। बार एसोसिएशन का चुनाव 20 जनवरी से 5 फरवरी के बीच संपन्न होने की प्रबल संभावना है। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार जनपद का सबसे बड़ा व प्रभावी अधिवक्ता संगठन है इसलिए सबकी निगाहें इस चुनाव की तरफ लगी हैं।