साढ़े चार किलो गांजा के साथ धराया
चिरैयाकोट (मऊ) : स्थानीय पुलिस ने साढ़े चार किलोग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। ग
By Edited By: Published: Thu, 08 Dec 2016 07:28 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2016 07:28 PM (IST)
चिरैयाकोट (मऊ) : स्थानीय पुलिस ने साढ़े चार किलोग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उक्त युवक क्षेत्र के बड़हल की पुलिया के पास पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसे एनडीपीएस एक्ट में चालान कर दिया गया।
उप निरीक्षक संतोष तिवारी अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी बीच किसी मुखबिर ने उन्हें सूचना दी कि क्षेत्र के बड़हल की पुलिया पर एक युवक काफी मात्रा में गांजा लेकर किसी का इंतजार कर रहा है। इस पर वे तत्काल वहां पहुंचे और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम फिरोज निवासी युसुफाबाद बताया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें