संदिग्ध परिस्थिति में चली गोली, प्रौढ़ घायल
मऊ : नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भीटी मुहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से 50 वर्षीय
मऊ : नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भीटी मुहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से 50 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली कैसे चली, इस बाबत कोई कुछ बताने को तैयार नहीं था। हालांकि सूत्रों ने बताया कि बंदूक साफ करते समय गोली चली है।
भीटी निवासी 50 वर्षीय राणा प्रताप ¨सह पुत्र जगदीश ¨सह गुरुवार की शाम को मुहल्ले में ही अपने एक परिचित की दुकान पर बैठे हुए थे। अचानक गोली चलने की आवाज हुई और उनके पैर में गोली जा लगी। इससे वे घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बताया कि उन्हीं के एक परिचित बंदूक साफ कर रहे थे, तभी अचानक असावधानीवश गोली चल गई और उनके पैर में जा लगी। उन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में कोई जानकारी होने से कोतवाली पुलिस ने भी इंकार किया।