कांग्रेस शासन की गिनाईं उपलब्धियां
मऊ : कांग्रेस की नीतियों के प्रचार व प्रसार हेतु निकाली जा रही राहुल संदेश यात्रा में अब पार्टी जन
मऊ : कांग्रेस की नीतियों के प्रचार व प्रसार हेतु निकाली जा रही राहुल संदेश यात्रा में अब पार्टी जन उत्साह बढ़ाने के लिए यूपीए की दस साल तक रही सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। इसमें अब धीरे-धीरे बड़े नेता भी आ रहे है। 22 अक्टूबर को पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय ¨सह रतनपुरा में सभा करने हेतु आएंगे। बुधवार को यात्रा के प्रदेश प्रभारी अवधेश ¨सह ने कोपागंज के ओडियाना, ढांढ़ाचवर, कुर्थीजाफरपुर व कोईरियापार में सभा की। इस दौरान सभी छोटे-बड़े नेता यह दावा करते रहे कि सूबे में कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है। महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुधा राय ने कहा कि जनता सपा, बसपा और भाजपा से उब चुकी है। जिलाध्यक्ष अवनीश ¨सह ने कहा कि हर जगह लोग कांग्रेस के कार्यक्रमों की सराहना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 40 स्थानों पर यात्रा के तहत सभाएं की जा चुकी है। कहा कि संदेश यात्रा के आगाज के अवसर पर पार्टी के सभी नए व पुराने सदस्य भी पहुंच रहे हैं। यात्रा के दौरान रामप्यारे यादव, राजकुमार राय, इंतेखाब आलम, वीरेंद्र तिवारी, नेसार अहमद, समीउल्लाह अंसारी, सुशील चौधरी, राजमंगल, चंपा यादव, दीनानाथ यादव, प्रभुनाथ ¨सह, रमाशंकर चौहान धनंजय ¨सह, र¨वद्र त्रिपाठी, दिवाकर ¨सह, मसूद अहमद, कमलेश आदि मौजूद थे।