गोष्ठी में किसानों को खेती संबंधी दी जानकारी
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : स्थानीय क्षेत्र पंचायत सभागार में ब्लाक स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन ह
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ) : स्थानीय क्षेत्र पंचायत सभागार में ब्लाक स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें आत्मा योजना अंतर्गत, विभिन्न गांवों से आए लगभग 150 किसानों को खेती, रासायनिक खाद्य, जैविक खेती व ¨सचाई आदि के बारे में जानकारी दी गई।
गोष्ठी में पिलखी से आए वैज्ञानिक डा.एनके ¨सह व डा.वीपी ¨सह ने किसानों को जैविक खेती तथा यौगिक खेती के प्रयोग तथा रासायनिक खाद से होने वाली हानि एवं उससे बचने के उपाय के तरीके बताए। वैज्ञानिकों ने किसानों को बताया कि ¨सचाई की सही व्यवस्था न होने से ढैंचा की पैदावार कम हो गई है। गोष्ठी के अंत में प्रशासन द्वारा दिए जाने वाली सुविधाओ के बारे में भी विस्तार से बताया।
जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार ¨सह, उप कृषि निदेशक डा.आशुतोष मिश्रा, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. रामशक्ल प्रजापति, जय प्रकाश चौहान, अखिलेश्वर आदि उपस्थित थे।