जानलेवा हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के गड्ढे
फोटो 6 दोहरीघाट (मऊ) : शासन उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का ¨ढढोरा पीट रहा है। वहीं ग्रामीण क
फोटो 6 दोहरीघाट (मऊ) : शासन उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का ¨ढढोरा पीट रहा है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें जर्जर एवं गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। जनता को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शासन प्रशासन ग्रामीण अंचल के सड़क मागरें अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय मार्ग भी जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। दोहरीघाट से अमिला के बीच एनएच-29 के बीच 5 किमी के दायरे में दर्जनों जानलेवा गड्ढे मौत को आमंत्रण दे रहे हैं।
गोंठा गांव ब्लाक की सबसे बड़ी ग्राम सभा है। वहां एनएच-29 गोंठा गांव के बीच से हो कर गुजरती है। सुखराम गुप्त, ओमकार, मोदनवाल और चंद्रिका साहू के मकान सामने सड़क लगभग तीन फुट गहरे गड्ढे में तब्दील होकर किसी बड़े हादसे को बुलावा दे रही है। उक्त स्थानों पर विगत वर्षों में मार्ग दुर्घटना के कारण दो दर्जन से अधिक मौतें हो चुकी हैं। फिर भी जन प्रतिनिधियों और प्रशासन का ध्यान जानलेवा गड्ढों को भरने की तरफ नहीं है। प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार है।