सड़क की समस्या पर कांग्रेस का प्रदर्शन आज
मधुबन (मऊ) : स्थानीय विधानसभा क्षेत्र में जर्जर सड़क, बिगड़ती कानून व्यवस्था व चकबंदी में विसंगति के म
मधुबन (मऊ) : स्थानीय विधानसभा क्षेत्र में जर्जर सड़क, बिगड़ती कानून व्यवस्था व चकबंदी में विसंगति के मुद्दे पर 29 अगस्त को क्षेत्र के दुबारी में कांग्रेस पार्टी धरना प्रदर्शन करेगी। इसके माध्यम से प्रदेश की सपा सरकार के साथ ही जन प्रतिनिधियों को बेनकाब करेगी।
क्षेत्र के दुबारी परसिया जयरामगिरी, सुग्गीचौरी, बैरियाडीह सहित दर्जनों जर्जर सड़कों की समस्या प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और दुबारी चकबंदी में हुई धांधली की समस्या को लेकर पूर्व विधायक अमरेश चंद्र पांडेय व राष्ट्रकुंवर ¨सह के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा दुबारी में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। इस बाबत पूर्व विधायक ने बताया कि लगातार 20 वर्षों से यहां की जनता को जन प्रतिनिधियों ने ठगने का कार्य किया है। सड़कें चलने लायक नहीं रह गई हैं। आम आदमी का प्रदेश की कानून-व्यवस्था से विश्वास उठ गया है। चारों तरफ लूट और भ्रष्टाचार का बोलबाला है लेकिन अब जनता चुप नहीं बैठेगी। आंदोलन के माध्यम से अपने हक को प्राप्त करेगी।
इनसेट
जनता को भ्रमित कर रही कांग्रेस सपा के पूर्व सदस्य जिला पंचायत रमायन यादव व फतहपुर मंडाव के प्रमुख प्रतिनिधी चंद्रमणी यादव ने कहा कि मधुबन से परसिया जयरामगिरी तक सड़क के निर्माण के लिए शासन ने बजट अवमुक्त कर दिया है। कांग्रेस सिर्फ जनता को भ्रमित करने का कार्य कर रही है। नेताद्वय ने कहा कि सड़क काफी दिनों से खराब है लेकिन कांग्रेस को जब पता चला कि प्रदेश सरकार द्वारा सड़क निर्माण के लिए बजट स्वीकृत कर दिया गया है तो वह आंदोलन का नाटक शुरू करके जनता को गुमराह करना शुरू कर दी है लेकिन पब्लिक सब जानती है। वह किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है।