सांसें हो रही हैं कम आओ पेड़़ लगाएं हम
थानीदास (मऊ): जागरण का अभियान मिशन एक करोड़ पौधे महानगर एवं नगर से दूरस्थ स्थानों पर भी प्रभाव छोड़ रह
थानीदास (मऊ): जागरण का अभियान मिशन एक करोड़ पौधे महानगर एवं नगर से दूरस्थ स्थानों पर भी प्रभाव छोड़ रहा है। गुरुवार को रियाव स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पहमहंस मिश्र व बसराजी देवी महिला महाविद्यालय के प्रधनाचार्य सीएमके त्रिपाठी के निर्देशन में प्रशिक्षुओं एवं शिक्षकों ने पौधे लगाए। प्रधानाचार्य श्री त्रिपाठी ने इस अभियान को सराहते हुए भावी शिक्षकों से इसमें आगे आने को कहा। अभियान में गुरुवार को 750 पौधे लगाए गए। प्रबंधक पूजा मिश्रा ने कहा कि विद्यालय में छात्र-छात्राएं सामान्य ज्ञान के तहत पर्यावरण संरक्षण का भी पाठ पढ़ाया जाता है। इससे पौधो एवं वृक्षों की महत्ता की जानकारी मिलती है। इन दिनों बृक्षों की कटान तेजी से हो रही है। पौधा दोहन होने के चलते धरती माता सूनी दिख रही हैं। सांसें हो रही हैं कम आओ पेड़ लगाए हम की तर्ज पर अभियान से संजय पांडेय, रामअवतार राय, सोहन राजभर, अवधेश यादव, देवब्रत यादव, कृष्णमोहन मिश्र, दिनेश आदि शामिल थे।