ऐतिहासिक होगी अमित शाह की रैली
गांव-गांव संपर्क कर रहे भाजपाई मधुबन (मऊ) : भासपा के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 9 जुलाई को जनपद मु
गांव-गांव संपर्क कर रहे भाजपाई
मधुबन (मऊ) : भासपा के संयुक्त तत्वाधान में आगामी 9 जुलाई को जनपद मुख्यालय पर आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली ऐतिहासिक होगी। यह रैली आगामी विधानसभा चुनाव के ²ष्टिकोण से मील का पत्थर साबित होगा। यह बातें भाजपा के भरत भैया ने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान कहा।
क्षेत्र के बेलौली, मर्यादपुर, लखनौर, बैरियाडीह, दुबारी सहित आधा दर्जन गांवो में लोगों से संपर्क करते हुए भरत भैया ने कहा कि प्रदेश के सपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई। है। बसपा को उन्हीं के नेता आरोपों के कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा का ग्राफ लगातार बढ़ा रहा है और 2017 के चुनाव में भाजपा का प्रदेश में सरकार बनना तय है। इसके लिए जनता भी अब कार्यकर्ता के रूप खड़ी हो गई है। अमित शाह की रैली में भारी भीड़ के साथ पहुंचकर यह साबित करना चाहती है कि अब क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरा प्रदेश आज भाजपा के साथ चलने को तैयार है। इससे विपक्षी दलो में बौखलाहट छा गई है और वे अपने ही मकड़जाल में उलझते जा रहे हैं। उन्होंने लोगो का आह्वान किया कि अब घर बैठने की बजाय स्वयं क्षेत्र में उतरने की जरूरत है। तभी हम प्रदेश को सपा-बसपा जैसी पार्टियों से बचा सकते हैं।