Move to Jagran APP

1478 बूथ अध्यक्ष रू-ब-रू होंगे अमित शाह से

मऊ : देवरिया में आयोजित होने वाले भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में जनपद के 1478 बूथ अध्यक्ष शामिल हो

By Edited By: Published: Mon, 27 Jun 2016 06:59 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2016 06:59 PM (IST)
1478 बूथ अध्यक्ष रू-ब-रू होंगे अमित शाह से

मऊ : देवरिया में आयोजित होने वाले भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में जनपद के 1478 बूथ अध्यक्ष शामिल होंगे। इनके साथ जनपदीय पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री व सेक्टर अध्यक्ष भी होंगे। यह सभी पदाधिकारी वहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से रूबरू होंगे। वे इन लोगों को आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र देंगे। पार्टी इस सम्मेलन को सफल बनाने की तैयारियों में जी-जान से जुट गई है। इस निमित्त सोमवार को पार्टी कार्यालय में तैयारी समीक्षा बैठक हुई।

prime article banner

बैठक में जिला भाजपा प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि मिशन 2017 की सफलता को लेकर पहली बार बूथ अध्यक्षों तक से खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष रू-ब-रू होंगे। जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि जनपद के सभी बूथों को आगे करके भाजपा इस बार सभी चारों सीटें जीतेगी। पूरे जिले में प्रत्येक वर्ग के लोग तेजी से काफी संख्या में भाजपा से जुड़ रहे हैं। इससे यह तय हो गया है कि आगामी विधानसभा चुनाव का परिणाम भाजपा के पक्ष में होगा। इस मौके पर महामंत्री आनंद प्रताप ¨सह, प्रवीण गुप्ता, उपाध्यक्ष संजय पांडेय, छोटू प्रसाद, पूर्व महामंत्री गनेश ¨सह, अखिलेश तिवारी, यादवेंद्र प्रताप ¨सह, स्वतंत्र ¨सह, संतोष ¨सह, रामाश्रय मौर्य, मोतीलाल राजभर, विजय राजभर, विनोद गुप्त, हरिओम कन्नौजिया, अवधेश ¨सह, योगेश प्रताप ¨सह, राकेश गुप्त आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.