नाला खुदाई से किसानों में बंधी आस
नौसेमरघाट (मऊ) : विकास खंड परदहा क्षेत्र अंतर्गत हरपुर गांव में पट चुके नाले की पुन: खोदाई के काम
नौसेमरघाट (मऊ) : विकास खंड परदहा क्षेत्र अंतर्गत हरपुर गांव में पट चुके नाले की पुन: खोदाई के काम की शुरुआत गाम प्रधान बबिता देवी ने गुरुवार को फावड़ा चलाकर किया। इस नाले की पुन: खोदाई से में आस जगी है कि उन्हें खेत की ¨सचाई हेतु पानी मिल सकेगा। यह नाला हरपुर सरहद से कुसमौर पखईपुर तक बना हुआ है। प्रधान के फावड़ा चलाने के बाद 40 महिला-पुरुष मनरेगा श्रमिक काम में जुट गए।
नाला निर्माण की लागत 3 लाख 80 हजार रुपये रखी गई है। इस संबंध में क्षेत्रीय किसान सहती राम, संतोष, मोहित यादव, बब्बन राजभर, आर एन ¨सह ने कहा कि क्षेत्र में ¨सचाई के लिए नाली या नाला नहीं था। नाला बन जाने से बरसात का पानी रुकेगा और किसानों की खेती लहलहा उठेगी। साथ जल संरक्षण एवं बंजर भूमि उपजाऊ होगी। इस अवसर पर विपिन, सुमित्रा, पायल, मंजू, माया, देवमती आदि मनरेगा मजदूर मौजूद थे।