दो किलो गांजा के साथ गिरफ्तार
मऊ : कोपागंज थाने की पुलिस ने गुरुवार को चे¨कग के दौरान एक व्यक्ति को दो किलो गांजा के साथ गिरफ्ता
By Edited By: Published: Fri, 12 Feb 2016 07:05 PM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2016 07:05 PM (IST)
मऊ : कोपागंज थाने की पुलिस ने गुरुवार को चे¨कग के दौरान एक व्यक्ति को दो किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धारा में चालान कर दिया। गुरुवार को मुखबिर ने कोपागंज थाने के उप निरीक्षक संतोष तिवारी को सूचना दिया की एक गांजा तस्कर भारी मात्रा में गांजा लेकर जा रहा है है। सूचना पाते ही उप निरीक्षक अपने हमराहियों के साथ डांड़ी चट्टी पर पहुंचे और वाहनों की चे¨कग शुरू कर दी। कुछ ही देर में एक संदिग्ध व्यक्ति उन्हें आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रोकना चाहा तो वह भागने लगा। इस पर हमराहियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कोपागंज थाना क्षेत्र के रेवरीडीह निवासी सतीश उर्फ गुड्डू के पास से पुलिस को दो किलो गांजा बरामद हुआ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें